छालों का करें निवारण...

मुंह में छाले  कभी भी किसी को भी परेशान कर सकते हैं,और एक बार इनकी शिकायत हो जाये,तों खाना-पीना तक दूभर हो जाता है |जरा सा तेल मसाला सा चख लो तों मुंह में आग लग जाती है |

कारण:

  • संतुलित आहार न लेना |
  • मुंह में संक्रमण होना |
  • कब्ज या पेट साफ़ न रहना |
  • बार बार एसिडिटी के कारण पेट कि गैस ऊपर आती है और मुंह कि त्वचा कोमल होने कि वजह से छालें  होते हैं |
इसी के साथ विटामिन कि कमी,पाचन संबंधित अनियमितताएं,फ़ूड सेंसेतिविटी,संक्रमण,नकली दांतों का सही तरीके से न लग पाना,गाल या जीभ का दांतों से कट जाना,पान-मसालों का अधिक सेवन |

रोकथाम:

  • नियमित रूप से ताज़ा संतुलित आहार लें |
  • मुंह कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें |दिन में दो बार ब्रुश करें जीभ साफ़ करने के लिए जीभी का इस्तेमाल करें |
  • बहुत ज्यादा मसालेदार और तीखे खाने का सेवन न करें |
  • चाय,काफी,च्युंगम आदि उतेजक पदार्थों के सेवन से बचें |
  • तम्बाकू,पान मसाला ओर धूम्रपान करने  से बचें|
  • विटामिन बी कि कमी से भी बार बार छाले  होते हैं |

उपचार:


  • हल्दी पाउडर को ग्लिसरीन में मिलकर लगाएं |
  • छालों का सीधा संपर्क पेट से होता है इसलिए पेट कि गडबडियों का खास ध्यान रखें और जितना हो ठंडी तासीर वाली चीज़ों का सेवन करें |
  • भरपूर मात्र में पानी पिए और सवेरे उठकर दो गिलास पानी पिए |
  • नारियल कि तासीर ठंडी होती है |इसका सेवन छालों में आराम पहुँचायेगा |
  • तुलसी के ६-७ पत्ते दिन में ४-५ बार चबाएं आराम मिलेगा |
  • विटामिन सी कि टेबलेट्स ५०० मिलीग्राम सुबह शाम सेवन करें |

घरेलू उपचार:


  • प्याज का नियमित सेवन करना लाभदायक होगा |
  • छोटी हरड़ डाल मुंह के छालों को अचूक औषधि है |इसे मुंह में रख कर चूसने से इसका कसैला रस घाव भरने का काम करता है |चूसने के बाद डाल को निगल लें |साथ ही इस डाल का चूर्ण भी फायदेमंद होता है |

सहयोगी उपचार :


  • छले होने का मुख्य कारण कब्ज ही होता है |हरड़ का पाउडर सुबह शाम पानी से सेवन करें |कब्ज दूर होगी |
  • चमेली के पत्ते चबाकर थूक दें |
  • भुना हुआ सुहागा ५० ग्राम और ग्लिसरीन ५० ग्राम को एक साथ मिलकर छालों पर लगाएं|
  • दिन में तीन बार १ कप शीतल जल में १ चम्मच शहद घोलकर कुल करने से छालों में आराम मिलता है|इसी तरह गाय के दूध कि दही बनाकर छाछ बनाकर तैयार करें |इस छाछ से तीन चार कुल्ला करने से भी आराम मिलेगा |
  • गुड चूसना लाभप्रद होगा |
  • एक भाग कपूर को सात भाग मिश्री को मिलकर चूर्ण बना लें |इसे लगाने से छले जल्दी ठीक हो जायेंगे |
  • टमाटर खाने के साथ टमाटर के रस को पानी में मिलकर कुल्ला भी कर सकते हैं |

No comments:

Post a Comment