तिल के फायदे...


तिल आपको सेहतमंद और खूबसूरत बनाये रखने में एक महत्वपूरण रोल अदा करता है|तिल के तेल को क्वीन ऑफ़ ओइल्स के नाम से भी जाना जाता है|तिल के फायदे इस प्रकार हैं|
  • तिल के तेल में नीम की पत्तियां डालें|इस तेल की मालिश से मुहांसे,चरम रोग से निजात मिलती है|
  • यदि किसी को बार बार यूरिन आने या खुलकर यूरिन न आने की समस्या है,तो उसे ५ ग्राम तिल और ५ ग्राम गोखरू का काढ़ा बना कर दें|आराम मिलेगा|
  • तिल के बीज में उच्च गुणवता का प्रोटीन एवं आवश्यक अमीनो अम्ल होते हैं,जो हमें युवा बनाये रखने में सहायक है|
  • सबसे ज्यादा फायदेमंद काले तिल होते हैं|
  • अर्थराइटिस के दर्द से परेशान है तो तिल,सोंठ ,मेथी,अश्वगंधा व हल्दी बराबर मात्रा में मिलाकर पावडर बना लें|रोज़ सुबह शाम हलके गरम दूध या पानी के साथ सेवन करने से इस दर्द में राहत मिलेगी|
  • तिल का सेवन कफ,सूजन,दर्द में राहत पहुँचाने में मदद करता है|
  • काले तिल को शुद्ध घी में भून लें|गुड पिघलाकर भुने हुए तिल में मिलाएं|और लड्डू बना लें|रोज़ रात को सोने से पहले एक लड्डू का सेवन करें|बहुमूत्र की समस्या से छुटकारा मिलेगा|
  • रोज़ सुबह १० ग्राम काला तिल अच्छी तरह चबा चबा कर खाने से मसूढ़े स्वस्थ और दांत मजबूत होते हैं|
  • खांसी से छुटकारा पाने के लिए चाय बनाते समय २ ग्राम तिल या २-३ तिल के पोधे की पत्तियां जरा सी अदरक डाल दें| इस चाय के सेवन से जल्दी राहत मिलेगी|