हाथों की देखबाल के टिप्स...


हमारे व्यक्तित्व में सुंदर हाथों का भी अहम योगदान होता है|अब इनकी सुन्दरता बरकरार कैसे रख सकते हैं,आईये जानते हैं-
  • कपडे या बर्तन धोने के बाद हाथों को माइल्ड शैम्पू से धोएं|
  • हाथ खुरदुरे हैं तो पेट्रोलियम जेली और लैनोनिन लगायें और सुबह उठकर धो लें|नियमित रूप से लगाने से हाथों का खुरदुरापन चला जाएगा|
  • दूध की मलाई में थोडा-सा निम्बू का रस मिलाकर अच्छी तरह हाथों की मालिश करें|फिर हलके गुनगुने पानी से धो लें|हाथ मुलायम रहेंगे|
  • एक समान मात्रा में संतरे का रस ,निम्बू का रस और शहद मिलाकर लगायें|फिर गुनगुने पानी से धो लें|
  • एक अंडे को फेंटकर उसमे आधा चम्मच फिटकरी मिलकर हाथों पर मास्क की तरह लगायें|
  • नहाने से पहले,एक चम्मच ग्लीसरीन,दो चम्मच शहद,एक अंडे की सफेदी,एक चम्मच सिरका या निम्बू का रस मिलाकर हाथों पर लगायें|
हाथों के व्यायाम
  • मुठी दस बार बंद करें व खोलें|
  • मुठी बंद कर,कलाइयों को दस बार घुमाएं|
  • दोनों हाथों को सर के ऊपर से नीचे लाते हुए,ऊपर से नीचे घुमाएं|
  • हाठों की उँगलियों को जितना फैला सकती हैं फैलाएं|
  • सीधे खड़े होकर दोनों हाथ,सीधा सामने की और लायें|फिर दायें और बायेंघुमायें|
  • स्विमिंग करने और बैडमिंटन खेलने से हाथों का एक्स्ट्रा फैट कम होता है|इसलिए समय मिलने पर इन्हें जरुर आजमायें|
  • यदि आप स्विमिंग या बैडमिन्टन नहीं खेल पा रही हैं,तो रोजाना दोनों हाथों को अपने कंधो पर कंधे रखकर आठबार घुमाएं|
  • छोटी बांह के कपड़े पहनने से पहले वेक्सिंग करना न भूलें|