बारिश के मौसम में फुन्सियाँ होने के घरेलू उपाय...

  • मुल्तानी मिटटी भिगोकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें |इसमें कपूर मिलाकर शरीर पर लेप करें |
  • निम्बू त्वचा साफ़ करता है |किसी भी चरम रोग की शिकायत में निम्बू का रस लगाना लाभकारी है |
  • फुंसियों में अन्नानास का गुदा लगाने से राहत मिलेगी |इसके अलावा इसका रस पिने से शरीर के अस्वस्थ तंतु ठीक हो जाते हैं |
  • गर्म पानी में जीरा डालकर पीसें |तैयार पेस्ट को फुंसियों में लगाने से लाभ होगा |
  • फुंसियों पर तीन मिनट गर्म पानी से सेंक करें,फिर एक मिनट ठन्डे पानी का सेक करें |यह क्रिया सुबह शाम दोहराने से बहुत जल्द राहत मिलेगी |
  • चार सप्ताह तक नियमित रूप से दोपहर में १५० ग्राम अमरुद खाएं |इससे पेट साफ़ रहेगा |बड़ी हुई गर्मी दूर होगी और रक्त साफ़ होगा |नतीजन फुन्सियाँ परेशान नही करेंगी |
  • नाक के अंदर फुन्सियाँ हो जाए,तो बेर सूंघना लाभकारी होता है |
  • फुंसियों पर गाजर की पुलटिस बंधे |यह फुंसी पर जमे रक्त को पिघला देगी |
  • कच्चे आलू का रस पिने से भी असर पड़ता है |
  • यदि बार बार फुन्सियाँ निकले,तो रोज सुबह चार अखरोट का सेवन करें |इससे तुरंत लाभ मिलेगा |
  • मेहँदी की पत्तियों को उबाल कर फुंसियों को धोएं | |
  • गर्म पानी में अजवायन पीसकर फुंसियों पर लगाएं |
  • आटा व शहद का पेस्ट बना कर लगाने से लाभ होगा |
  • ५० ग्राम नारियल के गर्म तेल में ५ ग्राम कपूर मिलाकर फुंसियों पर लगाने से जल्द राहत मिलेगी और खुजली की शिकायत भी दूर होगी |

No comments:

Post a Comment