सेहत बनाने के राज...



जूस के एक ही गिलास में आपको विटामिन-बी,सी,इ,आयरन...और भी न जाने क्या क्या फायदे मिल सकते हैं|एक ही सब्जी या फल के जूस के बजाये इन्हें मिला-जुलाकर पीना अधिक पोष्टिक होता है|यहाँ ऐसे ही कुछ मिश्रणों के बारे में बताया जा रहा है|
गाजर+सेब+नाशपाती+आम:
गाजर+सेब+नाशपाती+आम के जूस की तासीर ठंडी होती है|इस मिश्रण के सेवन से शरीर की गर्मी और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं|यह जूस रक्तचाप का संतुलन बनाये रखने में भी सहायक होगा|
खरबूजा+अंगूर+तरबूज+दूध:
स्वास्थ्य जीवनशैली के लिए रोग प्रतिरोधक श्रमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है|खरबूजा,अंगूर,तरबूज,और दूध का मिश्रण विटामिन क और बी से भरपूर होता है,जो शरीर की रोग प्रतिरोधक श्रमता बढ़ाने में मदद करता है|
पपीता+दूध:
दूध पने से आपको सिर्फ कैल्सियम मिलता है|यदि आप पपीता और दूध एक साथ पियेंगे तो आपको विटामिन क,ए और आयरन एक साथ मिलेंगे|इनका सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
सेब+कीवी+खीरा:
इस मिश्रण से आपको वोतामिन बी,सी ,आयरन और मिनरल्स मिलेंगे|यह कब्ज दूर करने में भी सहायक होगा|यह आपकी त्वचा को स्वास्थ्य बनता है और निखारता है|
टमाटर+गाजर+सेब:
इस मिश्रण से आपको विटामिन ए,सी ,केल्शियम,फास्फोरस मिलते हैं|विटामिन ए हमारी आँखों की रौशनी बदाता है|टमाटर में मौजूद लाइकोपिन त्वचा की चमक बदाता है|और कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी सहायता करता है|
दूध+केला:
दूध और केला का मिश्रण आपको एनेर्जी प्रदान करता है|यह वजन बडाने में भी सहायता करता है|यह पाचन सम्बन्धी कमियों को दूर करता है|
संतरा+अदरक+खीरा:
इनका मिश्रण त्वचा की कान्ती बदाता है और नमी को बनाये रखता है|इसमें मोजूद विटामिन सी सर्दी-खांसी को नियंत्रित रखने में सहायक है|

No comments:

Post a Comment